
बेबी के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के 6 साल बाद उनके आंगन में किलकारी गूंजी है। दोनों नन्ही परी के पापा-मम्मी बन गए हैं। गणेश चतुर्थी के अगले दिन दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी की ही चर्चा है। दोनों के बेबी को लेकर खूब बातें हो रही हैं। कोई बेबी गर्ल के लिए नाम सजेस्ट कर रहा है तो कोई बता रहा है कि रणवीर सिंह की ख्वाहिश पूरी हो गई है। वहीं बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दे रहे हैं। दोनों का परिवार भी बेबी के आने से काफी उत्साहित हैं। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को बार-बार देखा जा रहा है। अब इसकी क्या खास वजह है ये आपको बताते हैं।
वायरल हो रही दीपिका और रणवीर की तस्वीरें
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुछ साल पहले हुई एक शादी का हिस्सा बने थे। इस शादी में उनकी मुलाकात एक बेबी से हुई थी। क्यूट सी उस बेबी को दोनों खूब प्यार कर रहे थे। दीपिका पादुकोण जहां उसे गोद में लिए खिलाती नजर आई थीं तो वहीं रणवीर सिंह भी उसे खूब दुलार रहे थे। बेबी भी दोनों के साथ काफी कंफर्टेबल थी। इतना ही नहीं बेबी के रणवीर सिंह के चेहरे को छूते हुए उनके साथ खेलती भी दिखी। दीपिका और रणवीर को इस बच्चे के साथ देखकर लोगों ने कहा था कि ये काफी अच्छे पेरेंट्स बनेंगे। अब जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मम्मी-पापा बन गए हैं तो ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं।
यहां देखें वीडियो
इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर-दीपिका
बता दें, कुछ महीने पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि वो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं और अब उनके घर ये खुशी का पल आ भी गया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने फैंस को ये जानकारी दी थी। बात करें दोनों के काम की तो दीपिका पादुकोण हाल ही में प्रभास अभिनीत ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आईं, जो 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट बन गई। अब जल्द ही रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ उनके पति भी हैं।
Author: Maharashtra Live 24
Maharashtralive24








