best news portal development company in india

बीच सफर में दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया

SHARE:

 Breaking News- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Breaking News

उत्तर प्रदेश के इटावा में वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में अचानक खराबी आ गई। ये हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही थी। इंजन में तकनीकी खामी के कारण ट्रेन भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। ट्रेन में मौजूद टेक्निकल टीम लगातार खामी को दूर करने के लिए जुटी हुई है। इस बीच, भरथना स्टेशन से लगभग 750 यात्रियों को अयोध्या वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस से कानपुर तक पहुंचाया जा रहा है। इन सभी यात्रियों को कानपुर से श्रम शक्ति एक्सप्रेस से वाराणसी भेजने की व्यवस्था की जा रही है। खबर अपडेट हो रही है…

 

Source link

Author:

best news portal development company in india